नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी – अहमदगंज में उप स्वास्थ्य केन्द्र पर दबंगों का अवैध कब्जा, भूसा-लकड़ी का बना गोदाम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी – अहमदगंज में उप स्वास्थ्य केन्द्र पर दबंगों का अवैध कब्जा, भूसा-लकड़ी का बना गोदाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज में वर्ष 2009 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केन्द्र पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर उसे निजी गोदाम बना दिया है। भवन के अंदर भारी मात्रा में भूसा, लकड़ी, कंडे और तंबाकू आदि भरे हुए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते चिकित्सालय बनने के बाद आज तक यहां न तो किसी डॉक्टर की नियुक्ति हुई और न ही किसी अधिकारी ने इसकी सुध ली। अधिकारियों की लापरवाही के चलते भवन धीरे-धीरे अवैध कब्जेदारों के कब्जे में चला गया। आरोप है कि भवन के गेट और खिड़कियां तोड़ दी गईं, बिजली के तार चोरी कर लिए गए और सरकारी ताले तोड़कर कब्जेदारों ने अपने ताले डाल दिए।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि चिकित्सालय परिसर के अंदर और बाहर लकड़ियों व भूसे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। भवन की हालत भी जर्जर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्ति की इस तरह बर्बादी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों और प्रधान की मिलीभगत से सरकारी भवन पर कब्जा कराया गया है। कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा दबंगो द्वारा ग्रामीणों को धमकियां मिलीं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर से उम्मीद जताई है कि  शायद अब इस चिकित्सालय को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जा सके।भवन की मरम्मत कराकर वहां वहां किसी चिकित्सक की तैनाती हो ताकि ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]