विशाल जागरण में भजन सुन श्रोता भक्ति में झूमे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गुरुवार रात में श्री श्याम कमेटी के द्वारा रेलवे रोड झील वाली गली में माता रानी का भव्य विशाल जागरण का आयोजन हुआ। माता रानी का बहुत ही भव्य दरबार सजाया गया जिसमें बाहर से आए कलाकारों गोल्डी शुक्ला कानपुर, अंशू गोस्वामी ग्रेटर नोएडा, शिवानी गोला,के द्वारा पूरी रात भजन कीर्तन कर मां को रिझाया विराट रूप में हनुमान जी झांकी, रामदरवार झांकी, राधा कृष्ण की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया सारी रात तालियों की गड़गड़ाहट से जागरण पांडाल गूंजता रहा जिसमें हजारों भक्तजनों ने मां के दरबार में माथा टेका। जागरण में अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी संगम शाक्य, कन्हैया लाल, कमलेश भारद्वाज, दीपक शाक्य ,विपन कोहली अपना सहयोग बनाए रहे।
इससे पहले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, अतुल गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, महिला अध्यक्ष रश्मि दुबे,ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे आसिफ मंसूरी आदि का श्री श्याम कमेटी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


