730 दिनों के लिए बंद होगा कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट,50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कानपुर और फर्रुखाबाद के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है।एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की तैयारी के चलते कानपुर फर्रुखाबाद रेल रूट करीब 2 साल के लिए प्रभावित रहेगा।इस दौरान 50 से ज्यादा ट्रेनों के पहिए थम सकते हैं,जबकि कई ट्रेनों का रूट भी बदला जाएगा।730 दिनों के लिए बंद होगा कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट,50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द,जानिए क्या है प्लान रेलवे ने मंधना से अनवरगंज तक एलिवेटेड डबल रेलवे ट्रैक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड से 730 दिनों का ब्लॉक मांगा है। इसके लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक बंद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।50 से ज्यादा ट्रेनें होंगी प्रभावितइस रूट पर हर दिन 50 से अधिक एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर और मालगाड़ियां चलती हैं।निर्माण कार्य के दौरान कई ट्रेनों को निरस्त किया जा सकता है,जबकि कुछ ट्रेनों को फर्रुखाबाद,शिकोहाबाद और इटावा होकर डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों के सफर का समय भी बढ़ सकता है।जाम से राहत देगा एलिवेटेड ट्रैक रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,यह एलिवेटेड ट्रैक करीब 15.52 किलोमीटर लंबा होगा और 17 मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। इससे शहर के कई रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगे और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम होगी। शहर के लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।बनेगा अटल स्टेशन इस प्रोजेक्ट के तहत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक एलिवेटेड ‘अटल स्टेशन’ भी बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।शुरू हुआ जमीन का सर्व प्रोजेक्ट का काम संभाल रही राजस्थान की कंपनी रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने ट्रैक के आसपास टोपोग्राफिकल सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे के जरिए जमीन की ऊंचाई, चौड़ाई और आसपास की संरचनाओं का 3D मैप तैयार किया जाएगा, ताकि ट्रैक निर्माण सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत हो सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


