नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भामाशाह जयंती पर मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भामाशाह जयंती पर मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं जीएसटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में जिले के अधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘भामाशाह सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को सरकार की योजनाओं एवं कर व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा व्यापारियों के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी, जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बंसल, युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, फतेहगढ़ उपाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल, कायमगंज नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान को सम्मानित करना तथा प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]