नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्याओं से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं नगर के अधिकारी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

समस्याओं से भी ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं नगर के अधिकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र की एक पंचायत प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के प्रतिष्ठान पर हुई। जहां किसान नेताओं ने चर्चा कर कहा कि कायमगंज में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है देशी घी के नाम पर बिक रहा है नकली घी जोकि मानक से ज्यादा घटिया है। विद्युत विभाग के जेई0 जावेद तथा एसडीओ विनोद कनौजिया की कई शिकायतें करने के बाद भी आज तक इन भ्रष्ट्र अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है इन दोनों अधिकारियों ने कायमगंज नगर में बिल सही करने के नाम पर, कनेक्शन के स्टीमेंट के नाम, पर पुलगालिब पर नो पोल नो केबिल नई कॉलोनी में नये कनेक्शन के नाम पर 25,000 से ₹50000 रूपये तक वसूल किए गए है यहां दोनों अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित उच्च अधिकारियों को रुपए देकर नगर में आज भी कर रहे अवैध वसूली का खेल कर रहे है।
सीएचसी कायमगंज में चंद रुपए की लालच में दवाएं बाहर से लिखी जा रहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फाक रही है। डिलीवरी रूम में मरीजों से 1000 से 1500 रुपए तक की अवैध वसूली कि जाती है और डॉक्टर प्राइवेट पैथोलॉजी का ब्लड टेस्ट बाहर का ही लिखते हैं। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने किसान नेता और हिंदू संगठन पर लाठी चार्ज करवा कर और कार्रवाई कर जेल भेज दिया जाता है। उसके बाद कार्यालय में बंद कर मुर्गा बना कर लाठी चार्ज करने के मामले की बार-बार शिकायत कर ने के बाद भी कोई कार्रवाई ना होना इस बात का सबूत है इस सरकार में अच्छी हनक है नगर में इस समय चर्चा का विषय बने हुऐ है । कायमगंज नगर में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनी बन कर रह गई है। दुकानदारों का माल सड़क पर और फिर ग्राहकों की बाइकें जिस कारण जाम के हालात बन जाते हैं। कायमगंज नगर के पुलिया पुल गालिब के पास एक समुदाय विशेष लोगों द्वारा नाले पर बड़े बड़े खोखे रख अस्थाई दुकाने बना ली गई हैं साथ ही वाईपास का फुटपाथ भी घेरे रहते हैं। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी इन पर मेहरबान है। इस अवसर पर राजेश राजपूत, विनीत कुमार, रामवीर जाटव आदि किसान नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]