लेखपाल की मनमानी से प्रमाण पत्र निरस्त, विधवा महिला परेशान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कम्पिल क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में महिला लेखपाल की मनमानी के चलते विधवा महिला मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि लेखपाल मनमर्जी से किसी जांच किए ही विधवा महिला के आय व मूल निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है।
गांव निजामुद्दीनपुर निवासी वृद्ध विधवा महिला ने कुछ दिन पूर्व एक जनसेवा केंद्र से आय व मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें से क्षेत्रीय महिला लेखपाल पूजा ने मूल निवास प्रमाणपत्र प्रमाण पत्र पहचान पत्र साफ नहीं है व आय प्रमाण पत्र में परिवार के किसी अन्य सदस्य पहचान पत्र लगाने की बात लिखकर निरस्त कर दिया। विधवा महिला ने बताया कि महिला लेखपाल पूजा मुझे भली भांति जानती है कई बार मेरे घर पर भी आई है मेरे पति की लगभग पच्चीस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है महिला ने पूरे मामले से मौखिक नायब तहसीलदार हर्षित कुमार को अवगत कराया। कि लेखपाल खती है कि किसी से भी शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं होने वाला, महिला ने कहा कि एक तो वृद्ध और विधवा मै बार बार ऑन लाइन के लिए रुपया कहा से लेकर आएं। यह कोई तहसील का नया मामला नहीं है बिना लेन देन के शायद ही कुछ लेखपाल हैं जो अपनी सही रिपोर्ट लगाते हैं। अन्यथा लेखपाल के पास उनके निजी चेले उनके किराए के कमरो में बैठकर धन उगाही करते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


