यूपी टीईटी परीक्षा केंद्रों का डी.एम. व एस पी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– DM व SP ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।
– परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं पूरी तरह नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा . अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। प्रवेश प्रक्रिया, पहचान पत्रों के सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित नियमों के विपरीत परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सतर्कता के साथ ड्यूटी करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों और नकल कराने वाले गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन अभ्यर्थियों से भी अपील की कि परीक्षा नियमों का पालन करते शांतिपूर्वक परीक्षा दें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

