नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के वार्षिक कार्यक्रम की बनी रूप रेखा, मेधावी होंगे सम्मानित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के वार्षिक कार्यक्रम की बनी रूप रेखा, मेधावी होंगे सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– एजुकेशनल मूवमेंट सोसायटी का वार्षिकोत्सव 02 अगस्त को होगा।

– 70फीसदी अंक प्राप्त करने वाले मेधावी 20 जुलाई तक अंक तालिका की छायाप्रति कर सकते हैं जमा।

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी फतेहगढ़ की बैठक सोसायटी अध्यक्ष डॉ अनवार खान के निवास पर उनकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सोसायटी के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सचिव सैय्यद रिज़वान अली ने बताया कि कार्यक्रम 02 अगस्त 2026 को आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि
देश के प्रसिद्ध कानूनविद् व चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति फैज़ान मुस्तफा होंगे। उन्होंने ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सोसायटी द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मुस्लिम मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही यू0पी0 बोर्ड, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, आई0सी0एस0ई0 बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के जनपद टॉपर को भी सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद में किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगें। कार्यक्रम का आयोजन मधुर मिलन हाल में होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यू0पी0 बोर्ड, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, आई0सी0एस0ई0 बोर्ड में इस वर्ष जिन मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे अपने अंक पत्र की प्रति नगर में डॉ0 मोहम्मद मोहसिन, चौक बाजार, आकिब मिर्ज़ा, रहमानी स्कूल, नूरी एजूकेशन सेन्टर, खैराती खां, बीबी साहिबा की मस्जिद के पास, फतेहगढ़ में न्यू जनता लोकवाणी केन्द्र, चौराहा, फतेहगढ़- इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल, हाथीखाना, शमशाबाद में नफीस अहमद साहब शमशाबाद ए0बी0 इण्टर कालेज, मुफ्ती ज़फर कासमी , कायमगंज में शाही पब्लिक स्कूल, सुल्तान आलम खांन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पितौरा कायमगंज, कमालगंज में मो0 शाहिद स्टार एग्रो, जरारी में जफरूल इस्लाम पब्लिक स्कूल, मोहम्मदाबाद में नूरमियां शाहरोज खान रफीकुल उलूम मदरसा, राजेपुर,अमृतपुर में रियाज़ुल , नवाबगंज में मदरसा पहलवान मंसूरी पब्लिक स्कूल, याकूतगंज में असलम अब्बासी व मेन कलेक्शन सेन्टर नसर खालिक एड0-गोला कोहना फतेहगढ़ में 20 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
बैठक में जमील अहमद , नसर ख़ालिक़ एडवोकेट,शमीम खान एडवोकेट,अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, महफूज ज़ैदी , आफताब अहमद एडवोकेट,तसब्बर हुसैन ,रऊफ खान ,अफजल हुसैन, खुर्शीद अहमद, अंसार सिद्दीकी, तौसीफ़ अली एडवोकेट मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]