नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इमादपुर सोमवंशी में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

इमादपुर सोमवंशी में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद / अमृतपुर (ब्यूरो) :-  थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम इमादपुर सोमवंशी में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक चार दुकानों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने उपदेश पुत्र अनिल सिंह की परचून की दुकान, सतीश की समोसे की दुकान, इकबाल की सब्जी की दुकान तथा झल्लू के खोखे के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों के मुताबिक दुकानों से नकदी के अलावा अन्य सामान भी गायब मिला है।

CCTV में दिखाई दिया संदिग्ध युवक

सूचना मिलते ही थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पीड़ित पक्ष ने लायकपुर निवासी एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
इस बीच चोरी की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नल का हत्था निकालते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि इसी व्यक्ति ने नल के हत्थे का उपयोग कर दुकानों के ताले तोड़ते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।
लगातार हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
थाना प्रभारी राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]