नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- जनपद के दो पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
राजकीय पॉलीटेक्निक कायमगंज में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं पीजीडीसीए के लिए प्रत्येक ब्रांच में 60-60 सीटों के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए काउंसलिंग कोड 3403 भरकर कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
वहीं भोलेपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, टेक्स्टाइल टेक्नोलॉजी एवं टेक्स्टाइल डिजाइन प्रिंटिंग ब्रांच की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए काउंसलिंग कोड 3306 भरकर कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
जनपद में डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए भोलेपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक फर्रुखाबाद को वेरीफिकेशन केन्द्र बनाया गया है जहां पर प्रथम चरण की काउंसलिंग में आवंटित सीटों के लिए अभ्यर्थी डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करा रहे हैं।
विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि काउंसलिंग संबंधी किसी भी समस्या के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कायमगंज फर्रुखाबाद में काउंसलिंग हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है तथा संस्थान द्वारा काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिन पर कॉल करके अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधी दिशानिर्देश एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]