नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पक्का नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पक्का नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- सदर तहसील से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रामपुर ढपरपुर के वाशिंदों ने कच्चे नाले को पक्का बनाने की मांग को लेकर तहसील सदर में धरना प्रदर्शन जारी बना हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान ना हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा।
बताते चलें कि हर साल बाढ के प्रकोप के दौरान उफनते नाले के कीचड गंदगी किसानो के खेत मे खडी फसल को चौपट कर देती है । क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार तमाम अधिकारियो जनप्रतिनिधियो से फरियाद की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व मे आमरण अनशन करने का अधिकारियो को अल्टीमेटम दे दिया है।
गौरतलब है कि बढपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर ढफरपुर के दोनों ओर पूर्व एवं पश्चिम में बह रहे नाला में नगर पालिका का गंदा पानी आ रहा है। जो कि पिछले करीब 17 वर्षों से लगातार आ रहा है जिसके चलते ग्राम पंचायत रामपुर डफरपुर मौजा की समस्त जमीनें प्रतिवर्ष बरसात के समय नाला उफान के वजह से डूब जाती है। जिसके कारण फसलें नष्ट हो जाती हैं और खेतों में पन्नी, निडिल जैसी तमाम चीजें खेतों में भर जाती है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। इस बावत भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति ने 20 मई को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया था। उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई, उसके बाद 18 जून को पुनः बैठक कर अल्टीमेटम दिया गया और किसानो ने नाला का पक्का निर्माण कराया की मांग की । कार्रवाई न होने पर क्षेत्रीय निवासियों में किसानों ने रामपुर जबलपुर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और चेतावनी दिया कि यदि आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]