मंडी समिति परिसर में मुंसिफ न्यायालय स्थापिना पर व्यापार मंडल ने जताया तीखा विरोध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- मंडी समिति कायमगंज के पुराने कार्यालय का मुंसिफ न्यायालय स्थापित करने विरोध करते हुए व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि मंडी समिति में किसी कीमत पर यह स्थापना नहीं होनी चाहिए क्योंकि न्यायालय स्थापित होने से किसने और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बताते चलें कि मुंशीप न्यायालय स्थापित करने के लिए मंडी समिति का सर्वे उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया था। जब यह बात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पता लगी तो उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र.के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता , भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से मंडी सचिव कायमगंज से भेंट की और सख्त विरोध दर्ज कराया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर मुंसिफ न्यायालय मंडी समिति में स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। इससे मंडी व्यापारियों एवं आने जाने वाले किसानों एवं व्यापारियों को बहुत परेशानी होगी एवं उनका व्यापार करना कठिन हो जाएगा ,यदि ऐसा होता है तो व्यापार मंडल के सभी संगठन व्यापारियों को साथ लेकर जबर्दस्त आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र.के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं व्यापारी नेता शानू खां उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

