नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ला यूनीवर्सिटी पटना के कुलपति – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ला यूनीवर्सिटी पटना के कुलपति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के वार्षिक समारोह में पटना नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति फैजान मुस्तफा मुख्य अतिथि के तौर पर भागीदारी करेंगे। आगामी 2 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी बैठक फतेहगढ़ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसर ख़ालिक़ एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सोसायटी के द्वारा कराए जाने वाले सालाना प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह में 70 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र छात्राओं के साथ ही विभिन्न बोर्डों के जनपद टॉपर को भी सम्मानित किया जाएगा। सोसायटी के सचिव सैय्यद रिजवान अली ने प्रोग्राम का मक़सद स्पष्ट करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई करना है उनका उद्देश्य है ताकि बच्चे आगे तरक्की करके अपने देश और जनपद का नाम रोशन करें।
इस मौके पर सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसर ख़ालिक़ एडवोकेट,अनवर जमाल सिद्दीकी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष असलम अब्बासी, महफूज हुसैन जैदी,सलीम अहमद,सुहेल अहमद फारूकी एडवोकेट, तसब्बर हुसैन,अंसार सिद्दीकी,ज़ुबैर खान, तौसीफ़ अली एडवोकेट,खुर्शीद अहमद, अफजल अहमद खान,फरियाब खान,जीशान‌ अंसारी,तालिब मंसूरी,फरहाज तारिक मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]