नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश होने से गर्मी से लोगों को मिली राहत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बारिश होने से गर्मी से लोगों को मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  मंगलवार सुबह से मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर 2 बजे के करीब भी हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर धूप नहीं निकली।
गर्मी से राहत मिलने के कारण सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जहां भीषण गर्मी के दिनों में दोपहर में सन्नाटा रहता था, वहीं मंगलवार को लोगों की भीड़ देखी गई। कई लोग बारिश और ठंडी हवा का आनंद लेते भी नजर आए, खासकर बाइक सवार।
देहात क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल रहा। राजेपुर में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि नवाबगंज में भी बारिश जारी रही। जनपद के अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहे, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ठंडी हवाएं चलीं। किसान गिरीश शाक्य ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। इन दिनों धान की रोपाई चल रही है, जिसके लिए यह मौसम अनुकूल है। उन्होंने यह भी बताया कि खड़ी मक्का की फसल के लिए भी बारिश अच्छी है, लेकिन कटी हुई मक्का के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि धूप न निकलने से उसके खराब होने की आशंका है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]