नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश में बड़ा हादसा टला, करंट की चपेट में आया मासूम, लोगों की सतर्कता से बची जान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बारिश में बड़ा हादसा टला, करंट की चपेट में आया मासूम, लोगों की सतर्कता से बची जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद (ब्यूरो) :-  शहर के मोहल्ला खड़ियाई से एक बेहद चिंताजनक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मोहल्ला खड़ियाई निवासी एडवोकेट गोपाल अवस्थी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9:15 बजे जलभराव के कारण एक बिजली के पोल में करंट उतर आया।
इसी दौरान बारिश में खेल रहा एक मासूम बच्चा जैसे ही पोल के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित प्रयास से बच्चे को तुरंत बचा लिया गया। राहत की बात यह है कि बच्चा सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
यह घटना बिजली विभाग और नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद बिजली के पोलों और विद्युत व्यवस्था की समय रहते जांच नहीं किए जाने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
VNews Live 24  सभी नागरिकों से अपील करता है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें। अपने बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखें, क्योंकि बिजली के पोल में उतरा करंट पानी के माध्यम से फैल सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
सावधानी ही सुरक्षा है। आपकी और आपके परिवार की जान अनमोल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]