नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “भाकियू धरतीपुत्र की पंचायत में गरजे किसान, चीनी की जमाखोरी रोकने और गंदे पानी की समस्या पर उठाई आवाज” – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

“भाकियू धरतीपुत्र की पंचायत में गरजे किसान, चीनी की जमाखोरी रोकने और गंदे पानी की समस्या पर उठाई आवाज”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) की पंचायत जवाहरगंज स्थित मुन्नालाल सक्सेना के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता मंजेश यादव ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई और कई अहम मांगें उठाई गईं।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी चीनी-शक्कर की जमाखोरी कर कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जमाखोरी पर कार्रवाई कर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की।
पंचायत में यह भी कहा गया कि उपजिलाधिकारी द्वारा किसान नेताओं और गौरक्षा दल के पदाधिकारियों के साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे किसानों में रोष है।
इसके अलावा नगरपालिका की जलापूर्ति में गंदा और बदबूदार पानी आने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
किसान नेताओं ने गंगा किनारे बसे पचरौली, सिनौली, महमदियापुर सहित अन्य गांवों को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग भी प्रशासन से की।
पंचायत में राजेश राजपूत, महिपाल सिंह, प्रताप गंगवार, रामलाल गुप्ता सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]