नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लापरवाही: सुबह 7:30 बजे का है स्कूल, लेकिन समय पर नहीं पहुँचते शिक्षक; बच्चे कर रहे इंतज़ार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

लापरवाही: सुबह 7:30 बजे का है स्कूल, लेकिन समय पर नहीं पहुँचते शिक्षक; बच्चे कर रहे इंतज़ार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– “समय पर नहीं आए शिक्षक, बच्चों का भविष्य ताले में!”

कायमगंज (फर्रुखाबाद) :-  विकास खंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कमरउद्दीन नगर में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन के स्पष्ट आदेश के अनुसार विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित है, लेकिन शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुँच रहे हैं। इसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।


सुबह 7:30 बजे से ही स्कूल ड्रेस पहने नौनिहाल विद्यालय के मुख्य गेट और परिसर में शिक्षकों का इंतज़ार करते दिखाई देते हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण स्कूल समय पर संचालित नहीं हो पाता और बच्चों की पढ़ाई का बहुमूल्य समय बर्बाद हो जाता है।
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार ‘निपुण भारत’ जैसे अभियान के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे लापरवाह शिक्षक सरकारी योजनाओं की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मांग की है कि विद्यालय का औचक निरीक्षण कराया जाए तथा समय पर विद्यालय नहीं पहुँचने वाले शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, वेतन रोकने या अन्य कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब गुरुजी ही समय की अहमियत नहीं समझेंगे, तो बच्चों में अनुशासन और समय पालन की सीख कौन देगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर कार्रवाई करेंगे, या मासूम बच्चों का भविष्य यूँ ही इंतज़ार करता रहेगा?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]