नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्या मंदिर महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विद्या मंदिर महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  विद्या मंदिर महाविद्यालय, कायमगंज में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्ति’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक ‘नशा-मुक्त समाज के लिए अभिशाप’ रखा गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के बढ़ते प्रचलन, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों तथा युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को अपने निबंधों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज को जागरूक करने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम मिश्रा ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। युवाओं को इससे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को तर्कपूर्ण, रचनात्मक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने विषय की प्रासंगिकता, मौलिकता, भाषा-शैली एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर निबंधों का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को ‘नशामुक्त युवा, स्वस्थ समाज और विकसित भारत’ के संकल्प के साथ नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर प्रो. कुलदीप आर्य आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]