नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आशा कार्यकर्ताओं का सातवें दिन भी जारी रहा धरना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आशा कार्यकर्ताओं का सातवें दिन भी जारी रहा धरना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कायमगंज / फर्रूखाबाद (ब्यूरो) :-  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

काम का दबाव बढ़ा, मानदेय कम होने का आरोप
धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ रही है और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम मानदेय मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

एक से 15 अक्टूबर तक काम बंद रखने का फैसला
मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने एक से 15 अक्टूबर तक काम बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में आशा संगिनी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष शिप्रा सक्सेना, गंगोत्री, करिश्मा संगिनी, सुनीता आशा, शीतला आशा, रीमा, रंजना देवी, रामकुमारी समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और संगिनियां मौजूद रहीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]