नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्यावासी वैश्य समाज को ओबीसी सूची में शामिल कराने की मांग, 9 अक्टूबर को कन्नौज में सौंपा जाएगा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अयोध्यावासी वैश्य समाज को ओबीसी सूची में शामिल कराने की मांग, 9 अक्टूबर को कन्नौज में सौंपा जाएगा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन, समाज के लोगों से कन्नौज पहुंचने की अपील

फर्रूखाबाद / कन्नौज :-  अयोध्यावासी वैश्य समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को कन्नौज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय कन्नौज पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

युवा नेता शिव मंगल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की प्रमुख मांगों में अयोध्यावासी वैश्य समाज को ओबीसी सूची में शामिल करना, शिक्षा में आरक्षण, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज के सम्मान एवं विकास से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

एकजुट होकर अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान

शिव मंगल कौशल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कन्नौज पहुंचना चाहिए।

महासभा की ओर से “कन्नौज चलो” का आह्वान करते हुए समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]