डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में PDA संकल्प शिक्षक अभ्यर्थी संवाद, गठबंधन की जीत पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लखनऊ :- डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित “PDA संकल्प शिक्षक अभ्यर्थी संवाद—अखिलेश के साथ” कार्यक्रम में गठबंधन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक संघर्ष को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि जब मकसद साफ हो और सभी लोग हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ें तो मंजिल तक पहुंचने का सफर आसान हो जाता है।

कार्यक्रम में गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा गया कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें हैं या कौन-सी सीट किसके हिस्से में जा रही है, बल्कि सबसे बड़ी बात यह है कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जीत गठबंधन की हो।
वक्ताओं ने दोहराया— “बात सीट की नहीं, जीत की है।” उन्होंने कहा कि यह जीत केवल गठबंधन के दलों की जीत नहीं होगी, बल्कि उन सभी लोगों की संयुक्त कोशिश की जीत होगी, जो लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
कार्यक्रम में साम्प्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने तथा देश में सामाजिक सौहार्द कायम रखने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के साथ देश की तरक्की और खुशहाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
“PDA संकल्प—शिक्षक अभ्यर्थी संवाद, अखिलेश के साथ” के संदेश के साथ शिक्षक अभ्यर्थियों और समर्थकों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


