जयपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का आयोजन, प्रतिभाओं और पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जयपुर :- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से राजस्थान प्रांत के जयपुर स्थित पिंक प्रेस क्लब में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान बच्चों सहित भारत और विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान काफिला परिवार एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी समाज एवं देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
जयपुर कार्यालय का फीता काटकर हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के जयपुर स्थित संगठन कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। कार्यालय की जिम्मेदारी रईस कुरैशी को सौंपी गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने रईस कुरैशी को स्मृति चिन्ह एवं संगठन का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संगठन के राजस्थान प्रभारी अरशद वारसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़, राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकार जस्सी कौर, विजय प्रताप, नईम, शमीम अंसारी, राशिद राजा, ऋषि कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, राकेश रागी, संजय दिवाकर, कुशवाहा, साबरी, आरिफ सहित अन्य लोगों को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिन्ह एवं संगठन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों और प्रतिभाओं को सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


