नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के साथ रैंकिंग में सुधार लाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

– एग्रीस्टेक एवं फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल आईडी निर्माण में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की तय होगी जवाबदेही।

फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली, कर-करेत्तर प्राप्तियों, राजस्व कार्यों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त तहसीलों के तहसीलदारों, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अपनी विभागीय रैंकिंग में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने एग्रीस्टेक एवं फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत किसानों की डिजिटल आईडी बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तहसील एवं विकासखंड स्तर पर संबंधित लेखपालों एवं पंचायत सहायकों की स्पष्ट जवाबदेही निर्धारित की जाए। इस कार्य में तेजी लाते हुए पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा जिन कार्मिकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मासिक एवं वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करें, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत तक वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करने तथा बकायेदारों से नियमानुसार वसूली की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों से संबंधित राजस्व एवं कर-करेत्तर मदों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखें। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए जहां भी प्रगति कम हो, वहां तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल आईडी निर्माण तथा राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेई, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू, उप जिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक कुमार, समस्त तहसीलदार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ज्योति चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन कृष्ण कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  सुभाष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]