नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़कों पर छुट्टा गोवंश मिला तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सड़कों पर छुट्टा गोवंश मिला तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जनपद में छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को छुट्टा गोवंश पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करने के लिए चार टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अभियान के एक सप्ताह बाद भी यदि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा गोवंश घूमते पाए गए तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पकड़े गए पशुओं की ईयर टैगिंग कराने और पशुओं को निराश्रित छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में शीत ऋतु को देखते हुए गौशालाओं में टीनशेड, अलाव, दवाइयां, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त चारे की व्यवस्था समय से पूरी कराने को कहा गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने और गौवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित 26 गौवंश आश्रय स्थलों में 8,257 गौवंश संरक्षित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 2,528 लाभार्थियों को 5,397 गौवंश सुपुर्द किए जा चुके हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]