सामुदायिक शौचालय में युवक अचेत, चिकित्सक ने मृत घोषित किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- शौच क्रिया करने गया युवक अचेत अवस्था में शौचालय में मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी इसरार (32) पुत्र इकराम फर्रुखाबाद गया हुआ था शाम को वह घर वापस आ रहा था। शाम लगभग 6:30 बजे वह शौच क्रिया के लिए कोतवाली के निकट बने सामुदायिक शौचालय में गया। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं निकला और उसके मोबाइल पर कॉल आ रही थी संदेह होने पर शौचालय पर ड्यूटी कर रही युवक ने जब दरवाजा खटखटाया तो उत्तर ना आने पर विंडो से झांक कर देखा तो वह शौचालय में अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।
जिसकी सूचना उसने आस पास मौजूद लोगों को दी। घटना की जानकारी समीप बने कोतवाली पुलिस में दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसको बाहर निकलवाया और एंबुलेंस द्वारा सीएससी कायमगंज भेजा जहां चिकित्सक विपिन ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई इकलाख ने बताया की इसरार की 10 वर्षीय पुत्री इनाया पत्नी सगुफ्ता है। वह छः भाई हैं। मृतक नर्सरी का कार्य करते थे।
चिकित्सक विपिन कुमार ने बताया कि युवक मृत अवस्था में आया था हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



