नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– कायमगंज और कम्पिल क्षेत्र की देशी व कंपोजिट शराब दुकानों पर स्टॉक, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच

फर्रुखाबाद :-  जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में विभागीय टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में 5 नवंबर  को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देशी शराब की दुकानों अहियापुर, कायमगंज, रायपुर खास, कम्पिल, मानिकपुर, झिझौटा खुर्द, रुदायन और पुलगालिब सहित कंपोजिट शराब दुकानों कायमगंज, रायपुर खास, कम्पिल, रुदायन और पुलगालिब की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से होने वाली बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही देशी शराब की दुकानों पर संचालित कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।

आबकारी टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया। संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]