नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कच्ची शराब बरामद, सैकड़ों लीटर लहन किया नष्ट – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कच्ची शराब बरामद, सैकड़ों लीटर लहन किया नष्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी द्वारा मय स्टाफ कायमगंज क्षेत्र में स्थित संदिग्ध ग्राम ममापुर में कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 120 किलोग्राम लहन बरामद की गई। इसके साथ ही कोतवाली कायमगंज स्थित संदिग्ध ग्राम श्यामनगर में पुलिस के साथ संयुक्त दबिश दी गई। दबिश में 12 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 450 किलोग्राम लहन बरामद की गई।बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]