नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसडीओ व जेई की लगाई क्लास, सुधर जाओ नहीं तो लिख दूंगा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एसडीओ व जेई की लगाई क्लास, सुधर जाओ नहीं तो लिख दूंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- विद्युत एसडीओ व जेई को काम के प्रति लापरवाही दिखाने व उपभोक्ताओं की काल रिसीव न करने की शिकायत पर जमकर हड़काया।
शनिवार को साईं धाम कालोनी निवासी लोग एकत्र होकर विद्युत समस्या को लेकर एसडीएम से मिले उन्होने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि ग्राम चिलौली
साईं धाम से विद्युत लाइन गई है, जो कि अति जर्जर स्थिति में
है जो कि विगत लगभग 20 दिन से रोज टूट रही हैं। शुक्रवार देर शाम लगभग 8:30 बजे तार टूट कर सुबोध गंगवार के टीन शेड पर गिरा जिसके नीचे बारदाने में आग लग गई
और एक बड़ा हादसा होते होते बचा, परिवार में दोनो पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग है जो कि वहीं बैठे थे बैठे थे। बाल बाल बच गए।कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई विद्युत विभाग का
अधिकारी घटना स्थल पर नहीं आया।
टीन शेड के नीचे काम कर रहे हलवाई को करंट की चपेट में आने से बच गया। तथा मौके पर उपस्थित लोगों में जान बचाने के लिए भगदड़
मच गई। एक बड़ी अनहोनी घटना घटित होने से बच गई। जेई मो शमीम से वार्ता हुईं तो उन्होंने मौके पर आने से साफ इंकार कर दिया और कहा कोई मर तो नहीं गया। सुबह देखेंगे। जिस पर देर रात एडीएम के हस्तक्षेप पर विद्युत लाइन ठीक हुईं। एसडीएम ने एकत्रित भीड़ का गुस्सा देखते हुए एसडीओ विनोद कनौजिया व जेई को मौके पर बुलाकर जमकर हड़काया उन्होंने कहा कि अपना रवैया सुधार लो अन्यथा हमने लिख दिया तो नप जाओगे। यदि कोई हादसा हो जाता तो तुम ज़िम्मेदार होते। देर रात तक हम फीडबैक ले रहे हैं और तुम उपभोक्ता से सही बात भी नहीं कर सकते। एसडीओ साहब या तो आप इन्हें सुधार लें अन्यथा मैं कार्यवाही के लिए लिख दूंगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]