व्यापार मंडल की महिला कार्यकरिणी का गठन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश लोकेश अग्रवाल गुट की महिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे के द्वारा की गई।
सोमवार को व्यापार मंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई जिसमें व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता महामंत्री अमित सेठ की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि दुबे द्वारा विधिवत रूप से महिला नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता वर्मा, उपाध्यक्ष शिखा गंगवार, रुखैया परवीन, शीलू गंगवार, सुषमा राठौर ,ममता गौतम, महामंत्री पद पर आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता , मंत्री लक्ष्मी राठौर, शिवानी राजपूत, रितु,सुषमा शाक्य ,संगठन मंत्री रामा राजपूत, विशुना राजपूत, पिंकी गौतम ,पूजा राजपूत, सदस्य सुनीता गौतम, दरिना बेगम, मुन्नी बेगम, साइन बेगम, उमादेवी, डोली राजपूत को मनोनीत किया गया। महिला जिलाअध्यक्ष द्वारा सभी सभी नवीन पदाधिकारियों व सदस्यगणों को माला पहनाकर गर्म जोशी से उनका स्वागत किया गया और उन्होंने आगाज किया की व्यापार मंडल के बैनर तले किसी भी महिला व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


