गणेश महोत्सव के दूसरे दिन शहरभर के पंडालों और घरों में बप्पा की हुई पूजा-अर्चना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन घरों-पंडालों में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं बच्चों ने तो कही कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कई जगहों पर भजन और झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई।

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति पुरानी गल्ला मंडी में सुबोध गुप्ता मंशाराम के द्वारा विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कराई गई। क्षेत्रधिकारी जयवीर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार , कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने श्री विघ्नहर्ता की आरती की उतारी। गढ़ी मोहल्ला में पन्नालाल जागरण मंडली द्वारा दिनभर भक्तों ने भगवान गजानन का दर्शन व पूजा अर्चना की। वहीं शाम को यहां भजन मंडलियों ने भजन और झांकियों की प्रस्तुति दी। इस मौक पर एसके शर्मा, रोहित कुमार, आयुष गुप्ता, विशाल गुप्ताआदि भक्त व्यवस्था में लगे रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


