नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का शांति भंग में चालान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी का शांति भंग में चालान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  मंगलवार को स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ एक युवक कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था मंगलवार को उसने छात्रा को पकड़कर उसके साथ बदतमीजी की जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया था।बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक का शांति भंग में चालान कर दिया।
आपको बता दें नगर के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर उसकी नाबालिक भतीजी स्कूल से पढ़कर वापस घर आ रही थी तभी लालकुआं स्थित एक मंदिर के पास कोतवाली क्षेत्र के गांव पम्मी नगला अताईपुर जदीद निवासी नहार सिंह का पुत्र अनुभव राय उर्फ अन्नू भतीजी को रोक कर अश्लील हरकतें करने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और उक्त युवक को पकड़ लिया। भतीजे के द्वारा मामले की जानकारी फोन के द्वारा भाई को दी गई। तभी सभी लोग मौके पर पहुंचे। हम सभी को आता देख युवक ने भागने की दोबारा कोशिश की लेकिन पकड़ा गया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में अभियोग दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]