रुद्राभिषेक, प्रमुख शिव मंदिरों में किया पूजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रुखाबाद
महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों ने शनिवार को विभिन्न शिव मन्दिरों में लोककल्याण की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान भी नाथ परंपरा का अपरिहार्य अभिन्न अंग है।
नगर के विभिन्न मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से मंदिर पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। पूजा का बाद बाहर निकले भक्तों ने बच्चों को प्रसाद के रूप में फल प्रदान किए। नगर का वातावरण हर – हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

