नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तमंचे की नोक पर घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तमंचे की नोक पर घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नाजायज तमंचे की नोक पर दबंग युवको ने घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, चीख पुकार सुन चचेरा भाई मौके पर पहुंचा तो दबंग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि वह अपनी पत्नी पुत्र और पुत्रवधु के साथ नवाबगंज दवा लेने गया था। उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली रह गई थी। तभी देर रात पड़ोसी युवक आलोक पुत्र वीरेन्द्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आया उनके पास तमंचे थे जिसके बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुन पड़ोस की झोपडी में सो रहा भतीजा मौके पर पहुंचा तो यह लोग जानमाल की धमकी देकर भाग गए। सुबह जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।
क्राइम इंस्पेक्ट मो.कामिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण व बयान हो गए हैं। आगे की कार्यवाही की जा रही है, दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]