मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत यादव के कुशल संचालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग चिकित्सक डॉक्टर कल्पना कटियार फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण सी एच ओ शिवांगी द्वारा रक्तचाप की जांच 27 मरीजों को 1:00 बजे तक देखा गया पसियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मेसिस्ट दिलीप कुमार के द्वारा दवाइयों का वितरण अभी तक 20 मरीजों को देखा गया कुआं खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मेसिस्ट अखिलेश के द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण सी एच ओ गौतम सैनी के द्वारा मरीजों की रक्तचाप की जांच और शुगर की जांच की गई एक मधुमेह मरीज पाया गया रोशनाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शैलेंद्र फार्मासिस्ट के द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण। डॉक्टर स्मिता त्रिपाठी चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखा गया 36 मरीज अभी तक पहुंचे जिसमें कि 6 मधुमेह के रोगी और 3 उच्च रक्तचाप के मरीज पाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में फार्मेसिस्ट नरेंद्र के द्वारा मरीजों को दवाइयों का वितरण किया जा रहा है अब तक 36 मरीजों को देखा गया है।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

