नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 25 हजार का इनामी गैंगस्टर कीड़ा मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर आरोपी ने लगाए आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

25 हजार का इनामी गैंगस्टर कीड़ा मुठभेड़ में घायल, पुलिस पर आरोपी ने लगाए आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– पुलिस पर पकड़कर गोली मारने का आरोप 

– आरोपी पर 25 हजार का था इनाम 

कम्पिल / फर्रूखाबाद :- वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार रात को थाना कंपिल पुलिस व एसओजी की 25 हजार के इनामी गैगस्टर से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश ने पुलिस पर उसे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है।

बुधवार रात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के निकट गांव निवासी रोहित उर्फ कीड़ा पैदल गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में रोहित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी ले गई। अस्पताल में रोहित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रौकरी बाजार से मीट लेने गया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। उसने बताया कि पुलिस ने फर्जी तरीके से उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। उसके पिता जेल में हैं। उसके ऊपर भी तमंचा फैक्टरी चलाने समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में वह फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। 25 हजार का इनाम भी है। पुलिस बदमाश की कई दिनों से तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि बदमाश अपने बचाव के लिए पुलिस पर गलत आरोप लगा रहा है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

बीज लेने आया था, पुलिस पकड़ कर ले गई और गोली मारी 

सीएचसी में मेडिकल परिक्षण के दौरान घायल आरोपी ने बताया कि पुलिस ने उसे ग्राम रौकरी के पास से उठाया था और उसे ले गए जहां उसके पैर में गोली मार दी वह बाजार बीज लेने के लिए आया था। मेरे पास तमंचा कारतूस कुछ नहीं था। मेरे परिवार के लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही हुई थी। पुलिस ने बीस साल पहले पिता के ऊपर तमंचा फैक्ट्री लगाई थी। बीस सालों से वह कोई काम नहीं कर रहे हैं।

हाफ एनकाउंटर के बाद थानाध्यक्ष कम्पिल कपिल कुमार थानाध्यक्ष कादरीगेट का थानाध्यक्ष बनाया गया। 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]