बंद मकान से जेवर व असलहा चोरी कर भागते समय चोरो ने गृह स्वामी के भाई पर किया फायर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर से सटे गांव कलाखेल मऊ राशिदाबाद में शन्दू खां के बंद मकान से देर रात चोरों ने लाखों के जेवर, हजारों की नकदी और एक लाइसेंसी बंदूक चुरा ली। चोरों ने गृहस्वामी के परिजनों पर फायर भी किया।
गृहस्वामी शन्दू खां परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में अमानाबाद कमालगंज गए हुए थे। चोरों ने देर रात मेन गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और अलमारी में रखे आभूषण व नकदी चुरा लिए।
चोरों ने दो सेट झूमर, दो सेट गले के सोने के आभूषण, दो जोड़ी बुंदे, दो जोड़ी सोने की चूड़ियां, चांदी के सिक्के, 35 हजार रुपये नकद और एक सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक चुराई।
शन्दू के छोटे भाई फहमी जब देर रात करीब 1 बजे परिवार सहित वापस लौटे, तो उन्होंने घर का गेट खुला देखा। जैसे ही वह अंदर पहुंचे, चोर भागने लगे। फहमी ने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, तो चोर ने उस पर बंदूक तान दी।
बच्चों के शोर मचाने पर चोरों ने सामने केले के बाग में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। फहमी ने तुरंत अपने भाई शन्दू को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे वापस लौट आए।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

