बेटी भगाने की शिकायत पर पिता को पीटा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अमृतपुर / फर्रूखाबाद :- थाना अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित की पुत्री को गांव का एक युवक अपने साथ भाग ले गया था। उसने मामले की शिकायत पुलिस को की, तो उसके घर में घुसकर उसे मारा पीटा गया और गोली मार देने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया है।जिसमें बताया गया की 9 नवंबर को रात करीब 8:00 बजे मनोज पुत्र दयाराम उसकी पुत्री को भगा ले गया था।
जब उसने इस मामले में प्रार्थना पत्र दिया तो अभिषेक पुत्र रावेंद्र, अवनीश उर्फ अन्नू पुत्र धनपाल, मनोज पुत्र दयाराम,सनोज पुत्र दयाराम, मोनू पुत्र दयाराम आदि लोगों ने 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे पीड़ित के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा पीटा।
आरोप है कि पीड़ित की कनपटी पर तमंचा सटकर कहा कि अगर थाने में रिपोर्ट लिखाई तो जान से मार दिए जाओगे। जिंदा रहना चाहते हो तो चुपचाप घर में बैठ जाओ। मुकदमा लिखवाने पर गोली मार देने की धमकी दी गई।
मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट जान से मारने की धमकी घर में घुसकर हमला सहित सात धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक विमल कुमार कर रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

