एबीवीपी ने छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/फर्रूखबाद :- नगर के शिवाजी रोड स्थित मूर्ति पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई। संगोष्ठी आयोजित कर उनकी जीवनी पर चर्चा की गई। पालक प्रमुख संतोष मिश्रा ने कहा कि शिवाजी जिन्होंने औरंगजेब की सेना को परास्त किया था। वे काफी साहसी और चतुर हिंदू शासक माने जाते थे। कहा कि शिवाजी को याद करने पर बहादूरी और साहस का एहसास होता है। अभाविप के नगर विस्तारक. चित्राशु ने बताया ने कहा कि शिवाजी के आदर्शो पर चलना ही उनकी सच्ची जयंती होगी। शिवाजी को महान चरित्रवान व्यक्ति बताते हुए कहा कि महिलाओं को काफी आदर करते थे। उनकी वीरता पर पूरे देश को आज भी गर्व है। सभी ने शिवाजी के बताए मार्ग एवं उनके संदेशों पर चलने का संकल्प लिया। नगर मंत्री सत्याश पांडे प्रांत कार्यसमिति सदस्य सागर,श्रीवास्तव, अनुज मिश्रा, समर्थ पांडे, रजत यादव ,स्पर्श अग्रवाल, अखंड गुप्ता समेत अभाविप के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

