कांवड़ियों पर हमला, पुलिस बोली भगवा रंग के कपड़े उतारकर आओ तो लिखेंगे रिपोर्ट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कन्नौज : जगन्नाथ मंदिर से कांवड़ चढ़ाकर आ रहे कावंडियों पर छह लोगों ने हमला बोल दिया। इससे कुछ कावंडिए घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। कांवडियों ने पुलिस को तहरीर दी। काफी देर तक कांवडियों की सुनवाई नहीं की गई। वहींं, पुलिस ने भगवा रंग कपड़े उताकर कोतवाली में आने की बात कही। इस पर कांवडियों ने नाराजगी जताई।
एक कांवड़िए का हाथ टूटा
सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर तारा बांगर के कांविडियों ने बताया कि 19 फरवरी समय करीब ढाई बजे कावंड चढ़ाकर जगन्नाथ मंदिर से वापस आ रहे थे। तभी आलमगीरगंज मोहल्ले में छह लोगों ने कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। इसमें कुछ कांवड़िए घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। एक कांवड़िए के हाथ का पंजा टूटा गया।देर शाम कांवड़िए सदर कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे। तभी पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया। पुलिस ने बोली की पहले भगवा रंग कपड़े उतारकर आओ तभी रिपोर्ट लिखी जाएगी। इस पर कांवड़ियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद सदर गेट के बाहर पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक समझाया। इसके बाद कांवड़ियों से तहरीर ली। कोतवाली के बाहर काफी संख्या में लोग खड़े रहे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

