नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गलन भरी सर्दी, पाला गिरने से बढ़ी ठिठुरन,न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, आलू की फसल को नुकसान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गलन भरी सर्दी, पाला गिरने से बढ़ी ठिठुरन,न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, आलू की फसल को नुकसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

सुबह के समय विजिबिलिटी करीब 100 मीटर रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। घरों से बाहर निकले लोग मफलर, कैप और ग्लव्स पहने हुए थे। बाइक सवारों को भी गलन भरी सर्दी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह 7 बजे फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर आम दिनों की तुलना में वाहनों और लोगों की आवाजाही कम रही। आवास विकास तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, लोहिया अस्पताल, चौक और लाल गेट जैसे स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए।

बीते एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को आद्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रात से ही पाला गिरना शुरू हो गया था।

पाला गिरने से आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कायमगंज क्षेत्र के गांव सूखा नगला निवासी किसान छोटेलाल राजपूत ने बताया कि उन्होंने चार बीघा आलू बोया है और पाला इसके लिए हानिकारक है। कम्पिल निवासी अमरीश राजाराम ने बताया कि पाले से आलू में झुलसा रोग लगता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]