नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “संगीनों के साए से जो लोग डरा करते हैं, मरने से पहले वो सौ बार मरा करते हैं – कलाकांत तिवारी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

“संगीनों के साए से जो लोग डरा करते हैं, मरने से पहले वो सौ बार मरा करते हैं – कलाकांत तिवारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नूतन वर्ष के अवसर पर सीपी सभागार में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान हास्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। भीषण सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रोता कार्यक्रम में डटे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बाहर से आए कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। सभागार में मौजूद लोगों ने पूरे मनोयोग से कविताएं सुनीं और प्रत्येक प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाईं।
कवि देवेश दीक्षित ने हास्य रस की अपनी रचना में कहा, “कमतर हमारी नजर हो गई, सारी दवा बेअसर हो गई, इतने सुने बोल मीठे तुम्हारे, लगता है हमको शुगर हो गई।” हास्य कवि सबरस मुरसानी ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को गुदगुदाया, “मनुहारों पे धन फूंक दिया, जुल्फ़ों में खुद को फंसाया है, जब कहीं जाकर ये ब्याह मैंने, तेरे संग रचाया है।”
आगरा से आईं कवयित्री नीमा चौधरी ने प्रेरक पंक्तियां सुनाईं, “मुसीबत भी होगी, अंधेरे भी होंगे, मगर जिंदगी में सवेरे भी होंगे।” एटा के कवि सरजन शीतल ने कविता की महत्ता बताते हुए कहा, “कभी आग दिल में लगाती है कविता, तो कभी आग दिल की बुझाती है कविता।”
बदायूं से आए वीर रस के कवि कलाकांत तिवारी ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा, “संगीनों के साए से जो लोग डरा करते हैं, मरने से पहले वो सौ बार मरा करते हैं।” कवि पवन बाथम ने श्रृंगार और पीड़ा को स्वर देते हुए कहा, “हाथ शबनम से जले, शोलों से शिकायत क्या, एक पल को आ जाओ, ज़ख़्म कुछ दिखाने हैं।
” अनिल द्विवेदी ने सामाजिक व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए कहा, “आरक्षण की नई व्यवस्था, हुई गई सीट जनानी, सइयां हम लड़िहैं प्रधानी।” लखनऊ की कवयित्री पूनम मिश्रा ने गीतात्मक प्रस्तुति दी, “रातभर दो नयन झिलमिलाते रहे, प्रीत की वेदना को सुनाते रहे।
” इस अवसर पर उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ. मिथलेश अग्रवाल, डॉ. शरद गंगवार, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राम प्रकाश यादव, डॉ. विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, आयोजक संजय गुप्ता, अमित सेठ, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, विनीत सक्सेना गगन सक्सेना, अशोक गुप्ता,रश्मि दुबे, मधु गंगवार, राजीव गुप्ता, अंबुज गंगवार, मनोज गंगवार, धीरज अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, विधानसभा अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मधु गंगवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]