चाइनीज मांझे के खिलाफ ज्ञापन,एक हफ्ते में रोक न लगने पर चौक पर धरने की चेतावनी, कार्रवाई की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- चाइनीज मांझे की बिक्री के विरोध में विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भी मौके पर मौजूद रहीं।
ज्ञापन में भईयन मिश्रा ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि चाइनीज मांझे से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस मुद्दे पर कई बार आवाज उठाई गई और आंदोलन किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे चाइनीज मांझे के विक्रेताओं में भय पैदा हो और वे इसे बेचने की हिम्मत न कर सकें।
मौके पर उपस्थित सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को चाइनीज मांझे के खिलाफ ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर चाइनीज मांझे की बिक्री बंद नहीं हुई, तो चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक चाइनीज मांझा पूरी तरह बंद नहीं हो जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सभासद निशित दुबे, आलोक मिश्रा भरे, ओम निवास पाठक, सनी बाथम, रईस नवाब, लकी शुक्ला, राजा मिश्रा, पंकज राठौर, सागर गुप्ता, शिवेंद्र बाजपेई, प्रशांत मिश्रा, शिवदेव सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, आयुष सक्सेना, नीरज दुबे, अफरोज आलम खान और विनय दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
ज्ञापन देने के बाद भईयन मिश्रा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले में कठोर कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो चाइनीज मांझे के विरुद्ध युद्ध स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

