नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संडे मार्केट नहीं लगा, व्यापारियों ने किया विरोध,पुलिस सख्ती से सड़क पर सन्नाटा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

संडे मार्केट नहीं लगा, व्यापारियों ने किया विरोध,पुलिस सख्ती से सड़क पर सन्नाटा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- पुलिस की सख्ती के कारण रविवार को संडे मार्केट नहीं लग पाया। इससे सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। व्यापारियों ने शांतिपूर्वक खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी और एसआई अमित गुप्ता अपनी टीम के साथ बाजार स्थल पर गश्त करते रहे। प्रशासन ने सुबह 8:30 बजे से ही बाजार स्थल पर पहरा लगा दिया था और व्यापारियों को संडे मार्केट न लगाने की हिदायत दी थी।
इससे पहले शनिवार को नगर व्यापार मंडल की बैठक में रविवार को संडे बाजार लगाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, बाद में इसे न लगाने की बात कही गई। युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को अग्रिम आदेशों तक किसी प्रकार का आंदोलन या क्रमिक अनशन न करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाजसेवी और भाजपा नेता एडवोकेट सुधांशु दत्त द्विवेदी ने व्यापारी नेता नितिन गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि संडे बाजार से एम्बुलेंस और अन्य मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने व्यापारियों से प्रशासन द्वारा तय की गई वैकल्पिक जगह का उपयोग करने का आग्रह किया और याद दिलाया कि पहले भी बाजार के कारण चौक से लेकर पक्का पुल तक सड़क जाम हो जाती थी।
सुधांशु द्विवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और दो हफ्ते संडे बाजार लगाने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन दुकानदारों को कई बार समय दिया जा चुका है, और आगे इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय से बात करने को कहा।
व्यापारियों ने काला सम्राट की दुकान के पास शांतिपूर्वक खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान फुटपाथ साप्ताहिक, रेडी पटरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, महामंत्री रामू कश्यप, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल और युवा अध्यक्ष आमिर खान मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष हाजी इखलाख खां ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मिश्रा को इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में गरीब व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जा रही है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार, नई दिल्ली को भी इस मुद्दे से अवगत कराया गया है।
व्यापारियों की मांग है कि उन्हें संडे बाजार लगाने के लिए मार्च तक का समय दिया जाए, ताकि वे अपना माल बेचकर कर्ज चुका सकें। व्यापारियों का कहना है कि वे अपने बच्चों का पेट पालने के लिए कर्ज लेकर गर्म कपड़े खरीदते और बेचते हैं, लेकिन अब उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। उन्होंने प्रशासन से मार्च तक काम करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष अंकुश श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, और नगर महामंत्री राकेश सक्सेना भी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]