नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आसपा से हरिदत्त बने जिला उपाध्यक्ष,सलमान अहमद बने विधानसभा अध्यक्ष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आसपा से हरिदत्त बने जिला उपाध्यक्ष,सलमान अहमद बने विधानसभा अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  समाज सेवा के जरिए आम लोगो के दिलों में जगह बनाने वाले समाजसेवी सलमान अहमद को आजाद समाज पार्टी का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष हरिदत्त शाक्य को बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने खुशियां जताते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशियां जाहिर की।
अंबेडकर बिहार चिलौली में आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी एकता मिशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।जिसमें
आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डा.अरुणेश प्रताप सिंह द्वारा समाजसेवी जनप्रतिनिधि हरिदत्त शाक्य प्रधान कुआं खेड़ा वजीर आलम खां को जिला उपाध्यक्ष एवं सलमान अहमद पुत्र मुख्तयार अहमद निवासी न्यामतपुर भुक्सी को विधान सभा कायमगंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिलाध्यक्ष डा.अरुणेश प्रताप सिंह ने नव नियुक्त जिलाउपाध्यक्ष एवं विधान सभा अध्यक्ष से आशा व्यक्त करते हुए कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं काशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने का कार्य बखूबी करेंगे। उन्होंने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा आजाद समाज पार्टी काशीराम फर्रुखाबाद आपसे अपेक्षा करती है। आप ईमानदारी के साथ पार्टी के हितों में कार्य करते हुए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।उधर समाजसेवी जनप्रतिनिधि सलमान अहमद को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने खुशियां जताते हुए मिष्ठान वितरण करते हुए एक दूजे को मिष्ठान खिलाकर खुशियों का इजहार किया।उधर नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सलमान अहमद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।पार्टी के हित में कार्य करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए एक कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ता की भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी कहा पार्टी के हितों को देखते हुए आधिकारिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।बैठक के दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष जयद्रथ कुमार,धर्मेंद्र कश्यप,विक्रम सिंह,आलोक कुमार,राजवीर सिंह,काली चरन गौतम, राजनेश गौतम,मानसिंह,मीडिया प्रभारी रवि गौतम,आदि कई लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]