नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रूखाबाद में दिनेश कटियार व कायमगंज में लालाराम को भूमि विकास बैंक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रूखाबाद में दिनेश कटियार व कायमगंज में लालाराम को भूमि विकास बैंक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- फर्रुखाबाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार एवं कायमगंज से लालाराम को भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। दिनेश कटियार का यह दूसरा कार्यकाल होगा।
मंगलवार को फर्रुखाबाद के बढ़पुर विकासखंड में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कटियार ने जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा था। वहीं कायमगंज ब्लाक में लालाराम ने निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार व उप निर्वाचन अधिकारी ओपी पाल के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कोई अन्य आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में बढ़पुर विकासखंड के प्रांगण में एकत्र हुए थे।
वहीं कायमगंज ब्लाक परिसर में विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, अरुण दुबे, सुशील राजपूत, अमर दीप दीक्षित,देवेंद्र दुबे, चेतन तिवारी, आशीष गुप्ता, अमर गुप्ता,सुरेन्द्र कठेरिया, शिवकुमार शाक्य, डॉ शरद गंगवार चेयरमैन, हिमांशु खटीक, सुनील चक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कटियार इससे पहले भी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया था।
इस दौरान जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, विजेंद्र अग्निहोत्री (मामा), युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, अरविंद कटियार, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर और जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]