दरगाह बाबा जूही पर धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किए हजरत जूही शाह बाबा की दरगाह पर बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।दरगाह पर सरसों व गेंदा के पीले फूल, आम के पत्ते, गेहूं की बाली भरी गागर दरगाह पर पेश की।

क्षेत्र के गांव गऊ टोला स्थित जूही शाह बाबा की दरगाह पर हर साल की भांति इस साल भी बसंत पंचमी के मौके पर बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिंदू – मुस्लिम हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शुक्रवार को दरगाह रंग बिरंगी पीत वस्त्रों की झंडियों से सजाई गई। बाबा के अनुयाई पीले रंग के फूलों से भरी गागर सिर पर रखकर चले और दरगाह पर पेश की।
दरगाह के सज्जादानशीन हजरत पीरजादा मुशीर अहमद चिश्ती कादरी ने बताया कि इस दिन शिक्षा व बुद्धि की देवी मां शारदे का जन्म हुआ। बसंतोत्सव हिंदू धर्म में बड़े ही हर्षौल्लास से मनाते हैं। इसके साथ-साथ मुस्लिम में चिश्तिया सिलसिले के लोग भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। दरगाहों पर बसंत मनाने का सिलसिला कई पीढ़ियों से मनाया जा रहा है।
गागर पेशी के उपरान्त प्रो रामबाबू मिश्रा, कवि पवन बाथम ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर जमीर अहमद,तौहिद अहमद, तमहीद अहमद, तारिक अहमद, हाफिज रफत , जमाल अली, डॉ अरशद मंसूरी, शाहनवाज खां, आदिल अमान, मो हसीन, आमिर जूही, संजय, राहुल सागर, अकील खां, शमशाद सहित भारी संख्या में अनुयाई मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


