नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व, शान से फहराया तिरंगा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व, शान से फहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जनपद में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। हर ओर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों तक में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनपद शहर व सभी कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों, स्कूल – काॅलेजों में तिरंगा शान से फहराया गया। विद्यालयों सांस्कृतिक और देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। चाैराहों पर जगह-जगह देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जनपद के अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस पर विकास भवन सहित सभी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहरा गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]