नाबालिग को बहला फुसला कर लाखों के जेवरात खरीदे, एक नाबालिग तीन दिन तक रहा पुलिस हिरासत में, नगर में बना चर्चा का विषय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के सर्राफा व्यवसायी द्वारा अपने भांजे के साथी से लाखों रूपए के जेवरात बहला फुसलाकर ठगी कर लिए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के नाबालिग साथी को तीन दिनों तक कोतवाली में बैठाया उसके बाद बिना किसी कार्यवाही के उसे छोड़ दिया गया, जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के गांव करीमनगर रायपुर निवासी होतेराम की लाल कुआं मन्दिर के पास सर्राफा की दुकान है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि 19 जनवरी 2026 को अपने नाबालिग पुत्र नैतिक को कुछ जेवरात दिए कि उसे घर ले जाकर रख दे। जिसे लेकर वह स्कूल चला गया। स्कूल में कक्षा दस के छात्र जो कि उसका मित्र है। जेबरो की पोटली देख ली।
फिर नैतिक को बहला फुसलाकर उसे अपने मामा गौरव वर्मा उर्फ मम्मा निवासी बजरिया वृंदावन के घर पर ले गया। जहां इन लोगों ने बहला फुसलाकर जेबरो की पोटली ले ली और उसे लेकर खाटू श्याम चले गए। जब पुत्र को घर नहीं देखा तो फोन किया तो पता चला कि खाटू श्याम हैं। 22 जनवरी को जब वह आया तो उससे जेबरो का पूछा तो उसने पूरी जानकारी दी और डरते हुए बताया कि जान से मारने की धमकी दी। तो मैंने उसके दोस्त को फोन किया तो उसने जेबर वापस का आश्वासन दिया लेकिन संदेह है कि वह जेबर वापस नहीं करेगा। इस षडयंत्र में उसका मामा भी शामिल है जिससे उसके परिवार को भी खतरा है। सूत्रों के अनुसार होतेराम ने बताया कि पुलिस ने तहरीर देने के बाद नाबालिग नैतिक के मित्र को पूछताछ के लिए बुलाया था और तीन दिन तक थाने में रखकर पूछताछ भी की। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। और मुझे मेरा कोई जेवर भी नहीं दिलाया गया। मैने घटना की शिकायत अन्य उच्चाधिकारियों से भी कही है। इस मामले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं कुछ घटना
कुछ महीनों पूर्व नगर के एक सर्राफा व्यापारी ने लाखों रूपए के जेवरात नाबालिग बच्चे से धीरे धीरे खरीद लिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित को चौथाई माल दिलाकर मामला शांत करा दिया गया था।
नगर के जागरूक नगर वासियों का कहना है कि किसी भी नाबालिग से जेवर खरीदना गलत है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


