कई जगह देखा गया चांद, पहला रोजा कल, शाही इमाम ने किया एलान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
देश में रमजान के पवित्र महीने का पहला रोजा कल यानी गुरुवार को होगा। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने घोषणा की कि चांद दिखाई दिया है। कल से रोजा रखने की शुरुआत होगी। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की घोषणा की।
पहले रोजे का सहरी और इफ्तार का संभावित समय
संभावित तौर पर 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। वहीं, सूर्यास्त के समय यानी करीब 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। ध्यान रखें कि सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग शहरों के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक कैलेंडर से समय की पुष्टि अवश्य करें।
लखनऊ में बुधवार को रमजान का चांद नजर आया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। कमेटी ने अकीदतमंदों से इबादत, रोजा और दुआओं का एहतमाम करने की अपील की है।
बाजारों में भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा- आज बुधवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। चांद नजर आने के बाद लोग एक दूसरे को रमजान के महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं। आज शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। देर रात तक होने वाली तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
सऊदी अरब में कल देखा गया था चांद
सऊदी अरब में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को चांद दिखाई देने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही शाबान का महीना समाप्त हो गया और रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हो गई। सऊदी अरब में मंगलवार रात से ही तरावीह की नमाज अदा की जाती है, जबकि बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space