स्कूल के नाम दर्ज भूमि किसी अन्य के नाम दर्ज कैसे ?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- तहसील कायमगंज में किसी के नाम दर्ज भूमि में त्रुटि होना कोई नई बात नहीं है लेकिन स्कूल के नाम दर्ज भूमि किसी अन्य के नाम पर दर्ज होना एक सवाल अवश्य होता है कि आखिर यह भूमि किसी के नाम पर अंकित हुई कैसे?
भारतीय कृषक एसोशिएशन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय महासचिव रामवीर जाटव ने बताया कि ग्राम भगौतीपुर एक जगह सन 1978 से 1979 की खतौनी में गाटा संख्या 89 जो कि स्कूल के नाम दर्ज है। वह वर्तमान में राकेश चंद्र, सुशील कुमार व महेश चंद्र निवासी बगिया के नाम अंकित कैसे हुई। यह विचारणीय है। क्योंकि उक्त भूमि सन 1975 से सरकारी स्कूल नेशनल स्कूल के नाम पर दर्ज है। रामवीर जाटव ने बताया कि वह जिलाधिकारी आशुतोष कुमार से मिलकर इस मामले से अवगत कराएंगे और उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कर पुनः स्कूल के नाम पर दर्ज कराने का प्रयास करेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

